GTS

सबर बच्चों संग बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति ने मनायी दीपावली, Badrinath-Kedarnath Yatri Samiti celebrated Diwali with Sabar children,

घाटशिला । बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर बैठे आदिम जनजाति सबर परिवार के लोगों संग साझा की गई। घाटशिला समाजसेवी सह ब…

सबर बच्चों संग बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति ने मनायी दीपावली, Badrinath-Kedarnath Yatri Samiti celebrated Diwali with Sabar children,


घाटशिला। बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर बैठे आदिम जनजाति सबर परिवार के लोगों संग साझा की गई। घाटशिला समाजसेवी सह बद्रीनाथ केदारनाथ यात्री समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद एवं उनके पुत्र कौशिक कुमार ने हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी दीपावली की सुबह घाटशिला प्रखंड के गालूडीह नरसिंहपुर सबर बस्ती पहुंचे।

यहां उन्होंने सैकड़ों सबर परिवार के बच्चों बीच पटाखें और मिठाई पैकेट का वितरण किया। विदित हो कि बद्रीनाथ केदारनाथ यात्री समिति द्वारा लगातार 11 वर्षो से सबर परिवार संग दीपावली मनाई जाती है। इस मौके पर बद्रीनाथ केदारनाथ यात्री समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी बीरेन्द्र प्रसाद, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, राजेश सिंह, राजेश चौबे, विजय नमाता, श्रवण सिंह, आदित्य सोनी, शिव कुमार, बीरेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280