Ichagarh

बीडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण , BDO inspected the development works

ईचागढ़।  सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ा पंचायत में शुक्रवार को बीडीओ किकु महतो ने योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना,पीएम आवास, 15 वीं वित्त आयोग का पीसीसी आदि का …

बीडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण , BDO inspected the development works

ईचागढ़। सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ा पंचायत में शुक्रवार को बीडीओ किकु महतो ने योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना,पीएम आवास, 15 वीं वित्त आयोग का पीसीसी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मिश्रित बागवानी में अंतर फसल का भौतिक निरीक्षण के दौरान कहा कि किसान का मेहनत रंग लाया है। 

उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ सरकारी योजना के रूप में ही नहीं ले, वल्कि मिश्रित बागवानी में आत्म निर्भर बनने का काफी संभावना है। बीडीओ श्री महतो ने कहा कि मिश्रित बागवानी पुरे क्षेत्र में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आपका योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों में शामिल होकर इसका लाभ उठाने का भी अपील किया। मौके पर बीपीओ नीपेन प्रधान, कनीय अभियंता उज्वल साहु ,मुखिया नयन सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।

 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280