बिहार से जमशेदपुर पहुंचे मगध चेतना मंच के अध्यक्ष अनील सिंह को भाजपा नेता अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया , BJP leader honored Anil Singh, president of Magadha Chetna Manch, who arrived in Jamshedpur from Bihar, by giving him body clothes.
जमशेदपूर। पुराना कोर्ट के समीप साकची में बिहार के जहानाबाद से चल कर जमशेदपुर पहुंचे मगध चेतना मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को भाजपा के झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सह मगध विका…
जमशेदपूर। पुराना कोर्ट के समीप साकची में बिहार के जहानाबाद से चल कर जमशेदपुर पहुंचे मगध चेतना मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को भाजपा के झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सह मगध विकास मंच के अध्यक्ष अल्लाउद्दीन अंसारी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकार व समाजसेवी नागेन्द्र कुमार , संतोष कुमार सिंह , मोनिका सुरभि आदि मौजूद रहे।
अनिल कुमार सिंह ने सम्मानित होने पर मगही विकास मंच का आभार व्यक्त किया और दीपावली एवम छठ महापर्व पर सभी मगही बंधुओं को शुभकामनाएं एवम बधाई दीं। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि हर हाल मे मगही भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना होगा। इसके लिए मगही समाज के लोग चुप रही बैठेंगे। जरूरत पड़ने पर दिल्ली में जंतर मंतर पर भी धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकार पाने के लिए संघर्ष करते रहने की अपील किया। श्री सिंह किसी विशेष कार्य से गुरुवार को जमशेदपुर आए थे।

.jpeg)

टिप्पणियाँ