जमशेदपुर। भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह द्वारा शनिवार, 25 नवंबर शाम 5 बजे से एक्स एलआरआई ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में "एक शाम झारखंड पुलिस के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें झारखण्ड पुलिस के जो लोग शहीद हुए है उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही झारखण्ड पुलिस में जो अच्छे कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जायेग। इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गजल सम्राट चंदन दास अपने गजलों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। गजल गायकी में चंदन दास ने कई हिट एलबम दिये है और इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।
इनके एलबमों में दीवानगी, गुजारिश, तमन्ना, इश्क, अरमान आदि प्रमुख हैं. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रख्यात हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती भी (रीयल वॉयस ऑफ मोटू पतलू और ओगी फेम) अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। यह जानकारी भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह ने देते हुए बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन फिल्मी हस्तियों ने अपनी कला से जमशेदपुर के लोगों का मनोरंजन किया है। जिनमें कुमार सानू, टेरेन्स लुईस, सरोज खान, राजू खान, पंकज उधास, महिमा चैधरी, विनोद राठौड़, शब्बीर कुमार, मो० अजीज, अनवर हुसैन एवं देबाशीष दासगुप्ता आदि प्रमुख हैं।
श्री सिंह ने बताया कि झारखण्ड पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे। आज के इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह बालीवुड के प्रख्यात गजल सम्राट चन्दन दास, हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती, संस्था के संरक्षक कमल किषोर अग्रवाल, शक्ति सिंह, विक्की श्रीवास्तव, मनोज सोनी, एस॰.पी॰.सिंह, संजीव मिश्रा, मो. सगीर, राजेश सिंह, करन गोराई, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, सत्यदीप लहरी, अमित शर्मा, राहुल सिंह, डाॅ॰.जीया, गोपी सिंह, लखविन्दर सिंह, सजीत कुमार, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment