CKP

संजय नदी पर पुरानीबस्ती के बलिया घाट में संवेदक द्वारा पुल निर्माण कार्य प्रारंभ, लोगों में खुशी की लहर, Bridge construction work started by sensor at Ballia Ghat of Purani Basti on Sanjay River, wave of happiness among people.

चक्रधरपुर। शहर के पुरानी बस्ती संजय नदी बलिया घाट पर संवेदक द्वारा पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दी गई है। इससे लोगों में काफी खुशी का लहर दौड़ गया है। उक्त पुल का मांग स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय स…

 संजय नदी पर पुरानीबस्ती के बलिया घाट में संवेदक द्वारा पुल निर्माण कार्य प्रारंभ, लोगों में खुशी की लहर, Bridge construction work started by sensor at Ballia Ghat of Purani Basti on Sanjay River, wave of happiness among people.


चक्रधरपुर। शहर के पुरानी बस्ती संजय नदी बलिया घाट पर संवेदक द्वारा पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दी गई है। इससे लोगों में काफी खुशी का लहर दौड़ गया है। उक्त पुल का मांग स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था। पुल के निर्माण होने से लोगों के आवागमन में सुविधा होगा। पुल निर्माण  कार्य सत्यम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। बलिया घाट पर करीबन चार करोड़ की लागत से पांच स्पेन का पुल बनेगा। जिसकी लंबाई 97 मीटर होगा। 

यह पुल विशेष प्रमंडल विभाग चाईबासा से हो रहा है। बता दें कि 23 फरवरी 2023 को पुल निर्माण के लिए विधायक सुखराम उरांव द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन चीफ अभियंता विरेन्द्र राम की आय से अधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद उक्त पुल की टेंडर को निरस्त कर दिया गया था। जिस कारण संवेदक द्वारा निर्माण कार्य बंद कर दिए गए। पुनः विशेष प्रमंडल विभाग से टेंडर की गई और सत्यम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड को कार्य मिला, लेकिन बरसात के कारण कार्य शुरु नहीं हो पाए थे। 

जैसे ही बरसात खत्म हुई और नदी में जलस्तर घटे संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ शुरु कर दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने से लोगों को उम्मीद है कि साल भर के अंदर पुल बन कर तैयार हो जाएंगे। पुल के निर्माण होने से मां पाउड़ी मंदिर पहुंचने में लोगों को सुविधा होगा। वहीं पुरानीबस्ती स्थित जेएलएन कॉलेज और सिस्टर निवेदिता महिला कॉलेज में सोनुआ तरफ से आने वाले विद्यार्थियों को पहुंचे में सुविधा होगा। इसके अलावा छठ पूजा में नदी घाट पहुंचे वाले श्रद्धालुओं को भी नदी पार के घाटों में जाने के लिए सुविधा होगा।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280