नकटी डैम में अधिष्ठापित पर्यटन-सह-नौकाविहार का सांसद गीता कोड़ा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, MP Geeta Koda inaugurated the tourism-cum-boating facility established in Nakti Dam by cutting the ribbon.
सिंहभूम में जहां सारंडा, पोड़ाहाट जैसे जंगल है, अनेको जलाशय, नदी, डैम हैं,जिसका डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है: सांसद चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत स्थित नकटी डैम में अधि…
सिंहभूम में जहां सारंडा, पोड़ाहाट जैसे जंगल है, अनेको जलाशय, नदी, डैम हैं,जिसका डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है: सांसद
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत स्थित नकटी डैम में अधिष्ठापित पर्यटन-सह-नौकाविहार का उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा ने फीता काटकर किया गया। साथ ही साथ मछली पालन हेतु जीरा भी छोड़ा गया। इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है। जल जंगल जमीन को हम रोजगार के रूप में लेकर आगे बढ़ सकते है।
आज कई ऐसे प्रदेश हैं जो पर्यटन को लेकर बेहद आगे बढ़ रहे हैं, झारखंड में भी इसकी असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सिंहभूम में जहां सारंडा, पोड़ाहाट जैसे जंगल है, अनेको जलाशय, नदी, डैम हैं। जिसका डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है, ताकि पर्यटक जो राज्य से बाहर घूमने जाते हैं, वे यहाँ भी घूम सकते हैं। साथ ही साथ इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध किया जा सकता है, ताकि पलायन भी रोका जा सके।
आज नकटी जलाशय में पर्यटन सह नौका विहार का उद्घाटन किया गया है, जिससे भी यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटक यहां घूमने भी आ सकते हैं। जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों कदम उठा रही है। पिकनिक के समय को देखते हुए आज पर्यटन सह नौका विहार का उद्घाटन सांसद के द्वारा किया गया है। जिला प्रशासन का आर्थिक प्रयास है, कि यहां के स्थानीय लोग पर्यटन के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
नकटी जलाशय में जिले के लोगों के साथ-साथ बाहर के लोग भी आकर प्राकृतिक मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। जिला उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र सुरक्षित है लोग बेफिक्र होकर घूमने आ सकते हैं पुलिस अधीक्षक के निगरानी में भी यहाँ लगातार गश्ती की जा रही है।
इस अवसर एसडीओ रीना हंसदा, चक्रधरपुर सीओ गिरजानंद किस्कु,जिला परिसद सदस्य बसंती पुरती, मुखिया मिथुन गागराई, नजारत उपसमाहर्ता जयंत रंजन, जिला खेल पदाधिकारी खुशहेंन्द्र सोनकेसरी,गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ,प.सिंहभूम जिला 20 सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , समाज सेवी डा विजय सिंह गागराई सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीक ग्रामीण उपस्थित रहे।

.jpeg)

.jpeg)

टिप्पणियाँ