CKP

3 हजार फीट नदी में गार्डवाल का निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा मांगपत्र, Villagers submitted demand letter to MP regarding construction of guardwall in 3 thousand feet river.

बंदगांव प्रखंड के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी : गीता कोड़ा  चक्रधरपुर।  पश्चिमी  सिंहभूम के सांसद गीता कोडा एवं समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने शनिवार को बंदगांव प्रखंड का दौरा किया। दौरा …

3 हजार फीट नदी में गार्डवाल का निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा मांगपत्र, Villagers submitted demand letter to MP regarding construction of guardwall in 3 thousand feet river.

बंदगांव प्रखंड के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी : गीता कोड़ा 

चक्रधरपुर। पश्चिमी  सिंहभूम के सांसद गीता कोडा एवं समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने शनिवार को बंदगांव प्रखंड का दौरा किया। दौरा के क्रम में कराईकेला साहू टोला में ग्रामीणों के साथ एक बैठक  किया। बैठक में ग्रामीणों ने सांसद गीता कोडा से मांग किया कि पुरनाडीह नायक टोला से लेकर साहू टोला तक 3 हजार फीट नदी में गार्डवाल का निर्माण किया जाय। ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष नदी में बाढ़ आता है जिससे जान माल का नुकसान होता है। इसके साथ ही करायकेला पंचायत के साहू टोला स्थित चेर घाट में महिला स्नान घाट एवं कपड़ा चेंज करने का रूम तथा सामुदायिक भवन,कराईकेला अस्पताल में डॉक्टर, कराईकेला हाई स्कूल में शिक्षक की कमी,नाली का निर्माण समेत अन्य मांग रखा।


ग्रामीणों की मांग पर सांसद गीता कोडा एवं ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने नदी में गार्डवाल निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। डॉ विजय सिंह गागराई ने क्षेत्र ने कहा कि यहां गार्डवाल का निर्माण होना जरूरी है। प्रत्येक साल नदी में बाढ़ आने से जान माल का नुकसान होता है। ग्रामीण की जायज है यह मांग जरूर पूरी होनी चाहिए। सारी समस्याएं सुनने के बाद गीता कोडा ने कहा कि नदी में गार्डवाल समेत अन्य समस्या को लिखित रूप से दें समस्या जरूर दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा गार्डवाल का निर्माण के लिये एक सप्ताह के अंदर इस पर कार्य पहल की जाएगी। इस मौके पर बीस सुत्री सदस्य सह कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद साहू,प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी,पंचायत अध्यक्ष सोहन साहू,जपानी साहू,सुधीर साहू,आनंद बिहारी साहू,देवदत्त साहू,अमित साहू, डीके साहू, घासी कालिंदी, मिथलेश नायक, रामो नायक, सपन साहू, केदार साहू, सुशीला देवी, बसंती देवी, इंदिरा देवी, पारुल रानी साहू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280