घाटशिला हुलगारिया मैदान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, Government at your doorstep program organized at Ghatshila Hulgariya ground
घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मऊभंडार पंचायत की ओर से रविवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कीताडीह हुलगारिया मैदान में किया गया। शिविर में घाटशिला अनुमंडल पदाधिक…
घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मऊभंडार पंचायत की ओर से रविवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कीताडीह हुलगारिया मैदान में किया गया। शिविर में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक मौजूद थे। शिविर की पहली लाभुक आलोमनी सबर के आवेदन का तत्काल समाधान किया गया।
उसे आबुआ आवास योजना की स्वीकृति दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों को पौधा देकर स्वागत किया। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, मुखिया पार्वती मुर्मू, हीरालाल सोरेन समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।



टिप्पणियाँ