Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

श्यामसुंदरपुर व मानुषमुरिया में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक समीर,MLA Sameer participated in the Aapki Sarkar Aapke Dwar program organized in Shyamsunderpur and Manushmuria.


चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत भवन में आपकी सरकार आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक श्री महंती ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों को यथासंभव जल्द स्वीकृति दी जायेगी। विधायक ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को एक या दो दिन में ऑनलाइन प्रविष्ट किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिले में एक लाख से अधिक लोगों को पिछले चार वर्षों में पेंशन योजना से जोड़ा गया है। छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि की गई है। विधायक ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहले जिला तक लोगों को दौड़ना पड़ता था, वर्तमान समय में पंचायत स्तर में शिविर का आयोजन कर सरकार आपके घर तक आकर आवेदन ले रही है। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

विधायक समीर महंती ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने कोरोना काल में लोगों को बचाने के लिए प्रयास किया। इसके बाद ऐसी नीति बनाई गई है जिसमें लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर पंचायत में शिविर आयोजित कर आवेदन लिया जायेगा। विधायक ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि गरीब और बेघर लोगों को राज्य सरकार द्वारा तीन कमरों के आवास देने की आबुआ आवास योजना शुरू की गई है। 

शनिवार को श्यामसुन्दरपुर पंचायत भवन में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और विभिन्न योजनाओं के आवेदन जमा किया गया। एसडीओ सत्यवीर रजक,प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, सीओ सह बीडीओ उपेन्द्र कुमार,उप प्रमुख कविता साव,मुखिया हीरामोनी हांसदा,समीर दास,बलराम महतो,विजय गोस्वामी,सनत घोष,अमर हांसदा, समेत प्रखंड, अंचल, वन, स्वास्थ्य विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

वहीं बहरागोड़ा के मानुषमुरिया पंचायत भवन परिसर में भी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहां भी मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती उपस्थित थे। विधायक ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जनता दरबार में शामिल होने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU