पालकी साहिब को नतमस्तक हुए गुरदीप सिंह पप्पू, Gurdeep Singh Pappu bowed before Palki Sahib
जमशेदपुर। सीजीपीसी संरक्षक तथा महिवाल ट्रेवल्स पेपर मैन निदेशक गुरदीप सिंह पप्पू एवं उनकी धर्मपत्नी कमलजीत कौर परिजन एवं स्टाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी के समक्ष नतमस्तक हुए। उन्होंने …
जमशेदपुर। सीजीपीसी संरक्षक तथा महिवाल ट्रेवल्स पेपर मैन निदेशक गुरदीप सिंह पप्पू एवं उनकी धर्मपत्नी कमलजीत कौर परिजन एवं स्टाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी के समक्ष नतमस्तक हुए। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को श्रद्धा के फूल माला, शॉल, मिष्ठान प्रसाद अर्पित किया।
इसके साथ ही गुरदीप सिंह पप्पू ने सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, सामाजिक संस्था नमन के अमरप्रीत सिंह काले, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह इंदर, सांझी आवाज़ के सतबीर सिंह सोमू, अजीत सिंह गंभीर एवम अन्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को धन्यवाद करते हुए गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि इस बार का नगर कीर्तन बड़े ही अच्छे व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ है। इसके लिए नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह एवं उनकी टीम तथा व्यवस्था में लगे सभी पदधारी, पुलिस प्रशासन, नगर वासी बधाई के पात्र हैं।



टिप्पणियाँ