खालसा क्लब ने संगत की सेवा की, Khalsa Club served Sangat
जमशेदपुर। बिष्टुपुर खालसा क्लब की ओर से नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों के बीच बिस्किट एवं पेयजल की सेवा की गई। क्लब की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महाराज की सवारी को रुमाला अंग वस्त्र एवं म…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर खालसा क्लब की ओर से नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों के बीच बिस्किट एवं पेयजल की सेवा की गई। क्लब की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महाराज की सवारी को रुमाला अंग वस्त्र एवं मिष्ठान प्रसाद ट्रस्टी सरदार संता सिंह, प्रधान भगवंत सिंह रूबी, महासचिव नरेन्द्र सिंह, सचिव कुलविंदर सिंह भेंट किए।
ट्रस्टी संता सिंह ने सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह एवम अन्य पदधारियों तथा संगत को श्री गुरू नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह बब्बू, ऑडिटर गुरमीत सिंह लाडी, सुरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह लाली, मनजीत सिंह, निहाल सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह, एचएस बेदी, सतवरण सिंह, दलजीत सिंह आदि ने सेवाएं दीं।



टिप्पणियाँ