रांची। एचईसी में कर्मचारियों को दो माह का वेतन मिल गया। दीपावली और छठ महापर्व पर दो माह का वेतन मिला है। जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना है। स्थायी कर्मचारियों को उनके खाते में और अस्थायी कर्मियों के ठेकेदार को चेक के रूप में दिया पैसे दिये गए हैं।
एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा यह वेतन दिलाने में सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता विनय जायसवाल और एचईसी प्रबंधन का अथक प्रयास रहा। जिसके लिए हम सभी एचईसी परिवार की ओर से सांसद संजय सेठ,भाजपा नेता विनय जायसवाल और प्रबंधन को धन्यवाद देते हैं। आग्रह करते हैं कि एचईसी को आगे सुचारू रूप से चलाएं और सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन मिले। इस पर केंद्र की ओर से एक सकारात्मक पहल की जाये।
No comments:
Post a Comment