CKP

बंदगांव के हॉकी खिलाड़ी देश विदेश में खेल कर यहां का नाम रोशन किया: विजय , Hockey players of Bandgaon brought glory to the place by playing in India and abroad: Vijay

तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव  प्रखंड के टेबो पंचायत अंतर्गत पराया जानूमपीडी मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घ…

बंदगांव  के हॉकी खिलाड़ी देश विदेश में  खेल कर यहां का नाम रोशन किया: विजय , Hockey players of Bandgaon brought glory to the place by playing in India and abroad: Vijay

तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव  प्रखंड के टेबो पंचायत अंतर्गत पराया जानूमपीडी मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और हॉकी से बोल मारकर  किया। मैच का उद्घाटन मैच बानरा ए टीम एवं सीएम कुलबुरु के बीच खेला गया।  जिसमें बानरा की टीम एक गोल से विजय रही। दूसरा मैच हेसापीढ़ी ए टीम वा बोकट दोगोडीह के बीच हुए जिसमें हेसापीढ़ी दो गोल से विजय रहा। उक्त प्रतियोगिता में कुल 22 टीम भाग ले रही हैं। 


इस मौके पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि हॉकी खेल एक राष्ट्रीय खेल है। यह खेल बंदगांव प्रखंड में बृहद पैमाने पर खेला जाता है। यहां के हॉकी खेलाड़ी बिगन सोय ने देश विदेश में भी जाकर खेल कर बंदगांव प्रखंड का नाम रोशन किया है। जो कि हम लोगों के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा खेल हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती है। यह टीम सदस्यों के बीच में मित्रता की भावना को विकसित करने, एकसाथ काम करने की आदत को बढ़ावा देती है।

यह मस्तिष्क और शरीर को आकार देने और थकान और सुस्ती को हटाने के द्वारा मानसिक और शारीरिक कड़ाई वाले व्यक्ति का निर्माण करती है। उन्होंने कहा हॉकी खेलाडियों को वे अपने तरफ से जर्सी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के खेलाडियों को खेल के क्षेत्र में कुछ भी कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर सिरका टोपनो, प्रेम सिंह ओडिया, जोहन हंस, रघुनाथ हासा, रामराय पूर्ति, दानियल बोदरा, रामसाय पूर्ति, रामराय सामड, मारकुश गागराई समेत खेल प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280