CKP

15 को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूँटी के उलीहातु में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारी में जुटी जिला भाजपा कमेटी, बनाया गया विधान सभा स्तर पर प्रभारी, Prime Minister Narendra Modi will come to Ulihatu of Khunti, the birthplace of Lord Birsa Munda, on 15th, District BJP Committee is busy in preparations, made in-charge at the Legislative Assembly level

चक्रधरपुर।  भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यालय में रविवार को 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूँटी के उलीहातु में आगमन को लेकर जिला अध्यक्ष सती…

15 को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूँटी के उलीहातु में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारी में जुटी जिला भाजपा कमेटी, बनाया गया विधान सभा स्तर पर प्रभारी, Prime Minister Narendra Modi will come to Ulihatu of Khunti, the birthplace of Lord Birsa Munda, on 15th, District BJP Committee is busy in preparations, made in-charge at the Legislative Assembly level


चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यालय में रविवार को 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूँटी के उलीहातु में आगमन को लेकर जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश द्वारा बनाए गए जिला के कार्यक्रम प्रभारी के रूप में रांची कांके के विधायक  समरी लाल शामिल हुए। बैठक में विधायक ने कहा कि सभी प्रभारी अपनी जिम्मेवारी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की है।

प्रधानमंत्री के खूंटी आगमन को लेकर जिला कार्यालय में तैयारी बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायकों ने कहा हजारों हजार की संख्या में यहां से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी ने भी अपनी अपनी सुझाव एवं मांगों को रखा , सभी मंडल अध्यक्षों के सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा कि आप सभी का सुझाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और आपकी मांगों को भी पूरा किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने सभी को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज से ही लग जाए। तैयारी बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के द्वारा, मंच का संचालन जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा द्वारा धन्यवाद भाषण जिला महामंत्री प्रताप कटिहार ने किया। बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी डॉक्टर दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सामूहिक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान किया गया। 

इस मौके पर विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक दीपक निषाद  के असामयिक निधन हो गया था। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें इसके लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा। जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, कांके के विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, गीता बालमुचू , मालती गिलुवा, अशोक सारंगी, संजय पांडे, जगदीश पाट पिंगुवा, प्रताप कटियार, रवि विश्वकर्मा, विप्लव सिंह, नवीन गुप्ता, उमाशंकर निषाद, अमरेश प्रधान, ललित मोहन गिलुवा, पवन पांडे एवम् प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य, जिला के पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्षगण सभी मोर्चा के अध्यक्ष गण, प्रभारी गण, जिला विस्तारक, भारी संख्या में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला कार्यक्रम प्रभारी : पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, जिला कार्यक्रम सह प्रभारी रवि विश्वकर्मा को बनाया गया, जबकि विधानसभा स्तर पर प्रभारी के रूप में चाईबासा से गीता बालमुचू, मनोज लेयांगी, मंझगांव से पूर्व विधायक बड़कुवर गगराई, भूषण पाट पिंगुवा, जगन्नाथपुर से मंगल सिंह गिलुवा,  उमाशंकर निषाद, मनोहरपुर से अमरेश प्रधान,  शिव बोदरा, चक्रधरपुर से पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, मालती गिलुवा को जिम्मेदारी दी गई।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280