केंद्रीय छठ पूजा समिति की बैठक संपन्न, विधायक सुखराम उरांव व अशोक षाड़ंगी बने संरक्षक, छठ नदी घाट पर विद्युत सजावट करवाने का हुआ निर्णय, Central Chhath Puja Committee meeting concluded, MLA Sukhram Oraon and Ashok Shadangi became patrons, decision taken to get electrical decoration done on Chhath river ghat.
चक्रधरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर रविवार को पुराना बस्ती स्थित सीढ़ी नदी घाट पर छठ पूजा को लेकर एक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सर्वप्रथम पुराने कमेटी को भंग कर सर्व समिति से नए कमेटी का गठ…
चक्रधरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर रविवार को पुराना बस्ती स्थित सीढ़ी नदी घाट पर छठ पूजा को लेकर एक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सर्वप्रथम पुराने कमेटी को भंग कर सर्व समिति से नए कमेटी का गठन किया गया। इसमें विधायक सुखराम उरांव व अशोक षाड़ंगी को संरक्षक चुना गया, जबकि अध्यक्ष दिनेश जेना, सचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, गोल्डी सिंह, अनूप दुबे, भावेश विश्वास, विजय साव, सह सचिव विजय जैसवाल, मुन्ना साव, राजेश गुप्ता, परमेंद्र चौहान, भरत सिंह कोषाध्यक्ष निक्कू सिंह, सह कोषाध्यक्ष अभय साव को बनाया गया।
इसके साथ ही इस वर्ष छठ पूजा में शहर के सभी छठ घाटों में उत्कृष्ट व्यवस्था करने तथा शहर के मुख्य सीढ़ी घाट, भलिया कुद्दर घाट, थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट में प्रकाश सज्जा की आकर्षक व्यवस्था एवं फूल द्वारा सजावट व सेल्फी पॉइंट बनाने को लेकर कमेटी के सदस्यों ने विचार विमर्श किया गया। जिसमें घाट की साफ सफाई, घाटों का मरम्मत, सीढ़ियों में रंग रोगन को लेकर भी चर्चा की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुराना बस्ती सीढ़ी घाट का रंगाई पुताई का कार्य नगर परिषद का जिम्मेदारी दी गई हैं।
इसके साफ सफाई का कार्य भी नगर परिषद द्वारा किया जाएगा जिसकी निगरानी छठ पूजा समिति करेगी। इसके अलावा आकर्षक विद्युत सज्जा फूल द्वारा सजावट व सेल्फी पॉइंट, प्रशासन के लिए अलग से मंच बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कई निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक सुखराम उरांव, राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारायण लाल, संजय पासवान, दिनेश जेना, विजय साव, अरुण साव, राजेश गुप्ता, गोनू जायसवाल, संचित विश्वकर्मा, गौतम रवानी, भावेश विश्वास,कुमार विवेक, निक्कू सिंह, डिक्की मंडल, परमेंद्र चौहान, मदन विश्वकर्मा, अनूप दुबे, संचित राम के आदि लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ