GTS

घाटशिला के पावड़ा तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, मछुवारों ने निकाला शव, Man died due to drowning in Pavada pond of Ghatshila, fishermen took out the body

घाटशिला।  घाटशिला थाना अंतर्गत पावड़ा गांव स्थित एनएच 18 फोरलेन के बगल के तालाब में डुबने से नीतीश सिंह की मौत हो गई। घटना की संबंध में नीतीश के चचेरे भाई निर्मल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह से लाप…

घाटशिला के पावड़ा तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, मछुवारों ने निकाला शव, Man died due to drowning in Pavada pond of Ghatshila, fishermen took out the body

घाटशिला। घाटशिला थाना अंतर्गत पावड़ा गांव स्थित एनएच 18 फोरलेन के बगल के तालाब में डुबने से नीतीश सिंह की मौत हो गई। घटना की संबंध में नीतीश के चचेरे भाई निर्मल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी सूचना थाने को दी गई। सोमवार की सुबह पावड़ा स्थित तालाब में उसका चप्पल देखा गया। आसपास के लोगों की मदद से तालाब में खोज किया गया।

संदेह होने पर अमाईनगर के मछुआरों को पड़कर लाया गया। मछुआरों ने तालाब से नीतीश सिंह की शव बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी विमल किंडो ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार कमल का फूल तोड़ने तालाब में गया होगा, गहरा तालाब होने के कारण डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। नीतीश कुमार वर्षो से निर्मल सिंह के पास ही रहते थे। नीतीश कुमार का पूरा परिवार धालभूमगढ़ में रहता है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280