रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक दिवसीय डिजाइनर दिए का किया गया प्रशिक्षण, One day designer training was conducted by Rotary Club Chaibasa to make women self-reliant and self-reliant.
चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा शुक्रवार को डिजाइनर दिए बनाने की एक कार्यशाला का आयोजन राजेश्वरी देवी रुंगटा रोटरी सहेली सेंटर में किया गया। जिसमें खुशबू दोदराजका ने घर में पड़ी हुई अनुपयोगी वस…
चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा शुक्रवार को डिजाइनर दिए बनाने की एक कार्यशाला का आयोजन राजेश्वरी देवी रुंगटा रोटरी सहेली सेंटर में किया गया। जिसमें खुशबू दोदराजका ने घर में पड़ी हुई अनुपयोगी वस्तुओं से पुराने दिए को कैसे आकर्षक बनाया जाए। इसका प्रशिक्षण सहेली सेटर की महिलाओं को दिया गया। क्लब की अध्यक्ष हिना ठक्कर तथा रोटरी सहेली केंद्र की चेयर पर्सन कविता शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का आरंभ किया अध्यक्ष हिना ठक्कर ने उपस्थित महिलाओं को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का प्रशिक्षण आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। इसके माध्यम से आप आकर्षक दिए बनाकर अपना घर तो सुसज्जित कर सकती हैं।
पर साथ ही साथ आप आमदनी भी अर्जित कर सकती है कविता शर्मा ने खुशबू दोदराजका का आभार प्रकट करते हुए कहा कि घर की कोई भी पुरानी वस्तु बेकार नहीं होती उसकी कई तरह से प्रयोग में लाकर आकर्षक बनाकर हम उससे आमदनी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने यही भी यह भी बताया कि समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करने का उनका प्रावधान है। जिससे कि इन महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही साथी सहेली सेटर की महिलाओं को नए दीए तथा कुछ सजावट का सामान भी दिया गया ता,कि वे उससे आकर्षक दिए बनाकर उनका प्रदर्शन कर सके और उनकी बिक्री कर कुछ आय अर्जित कर सके।


टिप्पणियाँ