Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

हिन्दू धर्म में महिलाओं का विशेष स्थान, देश की प्रगति में भी निभा रहीं भूमिकाः निर्मला कौर, Women have a special place in Hindu religion, they are also playing a role in the progress of the country: Nirmala Kaur.


रांची।  पूर्व पुलिस अधिकारी अमिताभ चौधरी की पत्नी , पूर्व आइपीएस और लेखिका निर्मला कौर ने कहा कि हिन्दू धर्म व्यवस्था में हमेशा से महिलाओं का विशेष स्थान रहा है। पिछले कुछ दशकों में वे भी भारत के विकास में अहम रोल अदा कर रही हैं। बैंकॉक में 24 नवंबर से आयोजित तृतीय विश्व हिंदू कांग्रेस में शनिवार को उन्होंने अपने विचार रखे। हिन्दू महिलाओं के योगदान एवं कर्तव्यों के विषय पर सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए कहा कि मीडिया और लोकप्रिय संस्कृति में भी हिन्दू महिलाओं का प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है।

विश्व हिंदू कांग्रेस में निर्मला कौर की भागीदारी पर उनके परिजनों और करीबियों ने खुशी जताते हुए इसे सम्मान एवं गौरव का विषय बताया। गौरतलब है कि“जयस्य आयतनम धर्मः ” के सनातन संदेश पर आधारित इस बहुआयामी कांग्रेस में विश्व भर से 2500 प्रतिनिधि,धार्मिक विद्वान एवं भारतीय संस्कृति के प्रमुख प्रणेता भी भाग ले रहे हैं। इसका समापन 26 नवंबर को होगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU