LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड स्पोर्टिंग क्लब खुंटपानी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में म्यूजिक एक्सप्रेस की टीम उद्घाटन मैच जीता, Music Express team won the inaugural match in the five-day football competition organized by Jharkhand Sporting Club Khuntapani.


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी में बुधवार को झारखंड स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में नया फुटबॉल मैदान परिसर में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉक्टर विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, समाजसेवी सिकंदर जामुदा, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह पुरती, झामुमो नेता ज्योति बोदरा आदि ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।


तत्पश्चात उद्घाटन मैच म्यूजिक एक्सप्रेस एवं जोटो बाबा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। जिसमें 0-1 गोल से म्यूजिक एक्सप्रेस फुटबॉल क्लब विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में अपना जगह बना लिया। उद्घाटन मैच जीतने वाले टीम को मुख्य अतिथि श्री गागराई ने 11 सौ रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर पुरस्कार दिया। फुटबॉल प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी सोशल मीडिया एवं नशापन को अपना फैशन समझते हैं, लेकिन यह दोनों ही युवा पीढ़ी के लिए खतरा है।

युवा पीढ़ी अपने शरीर और खेल पर ध्यान दें। आज खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य सवार सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस मौके पर आयोजन समिति के फंटुस हेंब्रम, जोंकों कांडेयांग, सातरी कांडेयांग, मुकेश मुगल, विश्वनाथ कांडेयांग, गोमिया कांडेयांग, रेंटो हेंब्रम, रामसिंह कांडेयांग, कॉमेंटेटर लेविया हाईबुरू, अजय देवगम समेत काफी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment