LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय छठ पूजा समिति की हुई दूसरी बैठक, आकर्षक सजावट के साथ नदी घाट में व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, Second meeting of Central Chhath Puja Committee was held, arrangements were discussed at the river ghat with attractive decorations.


चक्रधरपुर। केंद्रीय छठ पूजा समिति की द्वितीय बैठक बुधवार को स्थानीय आदर्श दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमे मुख्य रूप से स्थानीय विधायक व केंद्रीय छठ पूजा समिति के संरक्षक सुखराम उरांव उपस्थित रहे। बैठक में शहर के सभी छठ घाट, घाटों तक जाने वाले मार्गों के साफ सफाई को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही मुख्य छठ घाट में आकर्षण प्रकाश सज्जा के साथ नदी के बीच में फव्वारों से सजावट करने का भी निर्णय किया गया। 


इसके साथ ही छठ घाट में जंगली जानवरों की मूर्तियां घाट के सजावट में चार चाँद लगाएगी। बैठक में केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश जेना, सचिव संजय पासवान, शेष नारयण लाल, निक्कू सिंह, अनूप सिंह, कुमार विवेक, परमेंद्र चौहान, भावेश विश्वास, विजय जैसवाल, राजेश गुप्ता, अभय साव, मुन्ना साव, मदन विश्वकर्मा, अरुण साव, श्रवण ठाकुर, अर्जित वर्मा, कबीर पाण्डेय, गोनू जैसवाल, वेद प्रकाश, अमर सोनकर, भरत सिंह, भोला, विक्की शर्मा, दीपू जैसवाल के साथ कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment