Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती व जनजातीय गौरव दिवस पर खूंटी में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता तैयारी में लगे , Prime Minister Narendra Modi will come to Khunti on the birth anniversary of Lord Birsa Munda and Tribal Pride Day, BJP leaders are busy in preparations.


चक्रधरपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती व जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा के कार्यकर्ता जोर सोर से जुट गए है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने व कार्यक्रम में सम्मिलित होने को लेकर बुधवार को स्थानीय वनविश्रामागार में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य  मालती गिलुवा एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी के उपस्थित में एक बैठक आयोजित की गई। 

इस बैठक में अगामी 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती व जनजातीय गौरव दिवस पर खूंटी में आयोजित होने वाले जनसभा में सम्मिलित होने को लेकर चक्रधरपुर प्रखंड और नगर कमेटी के साथ चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भारी संख्या में जनसभा में सम्मिलित होने का निर्णय लिया।बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती व जनजातीय गौरव दिवस के अवसर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थली उलिहातु पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

जिसके पश्चत वो खूंटी में आम जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश मुंडा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, नगर संयोजक  राजू कसेरा, प्रवास योजना विधानसभा संयोजक दीपक प्रधान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष जितेंद्र महतो, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, नगर मंत्री मोहन यादव, राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, सरस्वती हैसा, पूर्व वार्ड पार्षद  शंभू साव, परमिंदर चौहान, प्रेम प्रधान, मेरा बुलटन रवानी, शशि रजक, दारा महतो, अभिजीत भट्टाचार्य, जितेंद्र वाईफाई, विष्णु धारीप्रधान, संजीत कुमार मंडल, सुरेश प्रधान, गिरिजा प्रधान, दुर्गाराम, ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के अनुपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template