Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी समन्वय समिति ने विशाल आदिवासी एकता रैली निकाली, रैली में समाज के हर वर्ग के लोग हुए शामिल , On the birth anniversary of Lord Birsa Munda, Tribal Coordination Committee took out a huge tribal unity rally, people from every section of the society participated in the rally.


चक्रधरपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को आदिवासी समन्वय समिति द्वारा चक्रधरपुर में विशाल आदिवासी एकता रैली निकाली गई।  रैली में हो, उरांव, संथाल, मुंडा, भूमिज और सरदार समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर आदिवासी एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी मित्र मंडल पोटका के प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मालार्पण कर की गई। तत्पश्चात आदिवासी मित्र मंडल से पैदल रैली आरंभ किया गया।


 रैली में पारंपरिक दामा-दुमेंग बजाते हुए एवं नाचते-गाते आदिवासी समुदाय के लोगों ने जोर-शोर से नारे लगाया। नारों से पूरा शहर गूंज उठा और पूरे हर्षोल्लास के साथ यह रैली मानकी-मुंडा सभागार के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापत हुई। रैली में आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने-अपने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। 

इस रैली को सफल करने में मुखिया संघ का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी विजय सिंह गागराई, समिति के अध्यक्ष सोमनाथ कोया, सचिव सत्यजीत हेम्ब्रोम, कोषाध्यक्ष पंकज बांकिरा, रबिन्द्र गिलुवा, दया सागर केराई, अर्जुन मुंडा, मधु डांगिल, गणेश कूदादा, मंजू हेस्सा, हेमंत सामड, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, विशाल मुंडा, नीतिमा जोंको,समीना गागराई, मदन बोदरा, कश्मीर कंडेयांग, जंगल गागराई, मथुरा गगराई, श्याम मुंडा, सरिता गागराई, खुश मांझी, मीरा हसदा, अजीत मुंडा, अरबिंद तिग्गा, मंटू गागराई, सुखलाल लागुरी, प्रकाश सांडिल, गंगाराम गागरई आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template