LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

अनाथ युवक को पड़ोसी ने दाऊली से मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती, Orphan youth injured by neighbor hitting him with a crowbar, admitted to hospital

गुवा। मुर्गापाड़ा हाटिंग निवासी अनाथ बच्चा कार्तिक दास उर्फ टिकलु (11 वर्ष), पिता स्व. मंगल सिंह दास पर पडो़सी संजय करुवा उर्फ बोका ने लोहे की दाउली से कई प्रहार कर गंभीर रुप से घायल किया। गंभीर रुप से घायल टिकलु को घटना के बाद तत्काल सेल अस्पताल किरीबुरु ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु क्योंझर भेजा गया। यह घटना 12 नवम्बर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। टिकलु पर हमला करने वाला पडो़सी बोका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के बाबत टिकलु की वृद्ध दादी रोयवारी दास ने बताया की उसके माता, पिता की मौत होने के बाद वहीं पाल रही है। टिकलु का बडा़ भाई ओडिशा में मजदूरी करता है, जबकि बहन की शादी हो गई है। घटना वाले दिन टिकलु बगल में अपने चाचा गणेश चन्द्र दास के घर में लुडो खेलने गया था। अचानक खून से लथपथ होकर आया और दादी बचा लो, बचा लो चिल्लाता रहा। 

दूसरी तरफ चाचा गणेश ने बताया की टिकलु जब मेरे घर में लुडो खेल रहा था। उसी समय बोका करुवा उसे हाथ पकड़ खींचकर बाहर ले गया एवं हाथ में पकडे़ दाउली से उसके गर्दन, सर एवं हाथ में लगातार प्रहार किया। हम बचाने गये तो हमपर भी वह प्रहार किया लेकिन किसी तरह हम बच गये। टिकलु शायद उसके घर के पास पेशाब कर दिया था, जिससे वह काफी नाराज हो गया। इसके बाद हम सभी बोका को पकड़ एक कमरे में बंद कर दिये एवं टिकलु को अस्पताल पहुंचाये। स्थिति को गंभीर देख उसे क्योंझर भेजा गया।

No comments:

Post a Comment