CKP

एकतरफा मुकाबले में प्रताप क्रिकेट क्लब ने शाह स्पोर्ट्स अकादमी को हराया, Pratap Cricket Club defeated Shah Sports Academy in a one-sided match.

चक्रधरपुर।  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर को…

 एकतरफा मुकाबले में प्रताप क्रिकेट क्लब ने शाह स्पोर्ट्स अकादमी को हराया, Pratap Cricket Club defeated Shah Sports Academy in a one-sided match.


चक्रधरपुर। 
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर को एकतरफा मुकाबले में 142 रनों से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। इस प्रकार अपने ग्रुप के सभी लीग मैच जीतकर प्रताप क्लब की टीम 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है और इसका क्वार्टर फाईनल में खेलना पक्का हो गया है। वहीं शाह स्पोर्ट्स अकादमी की टीम आज का मैच हारकर भी क्वार्टर फाईनल में पहूँच गई है। 

एक जीत तथा एक टाई मैच के साथ शाह स्पोर्ट्स अकादमी के कुल 3 अंक हैं और वह ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है जबकि इसी ग्रुप में फेनेटिक क्लब चाईबासा के दो तथा फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा के एक अंक हैं और ये दोनों टीमें क्वार्टर फाईनल के दौड़ से बाहर हो गई है। 

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप क्रिकेट क्लब ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। चक्रधर ने 71, ललित बी सिंह ने 33, अनीस कुमार दास ने 23 तथा संजय लोहार ने 21 नाबाद रन बनाए। शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से नितेश पासवान ने 30 रन देकर तीन विकेट, कप्तान शाहनवाज अंसारी ने 46 रन देकर तीन विकेट तथा अर्चित अगस्तिन कुजूर ने 13 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। 

जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम 19 ओवर में मात्र 77 रन पर ढेर हो गई। कप्तान शाहनवाज अंसारी ने चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 27 रन बनाए। इसरार ने 17 तथा राहिल पांडेय ने 13 रनों का योगदान दिया। प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से ललित बी सिंह ने 9 रन देकर चार विकेट, कप्तान प्रतीक अग्रवाल ने 17 रन देकर तीन विकेट तथा अनीस कुमार दास ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सुधांशु पाल को एक सफलता हाथ लगी।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280