Jamshedpur

युवक के चाचा ससुर ने बीबी एवं बच्चे को दिल्ली में बेचा, The young man's uncle and father-in-law sold his wife and child in Delhi.

जमशेदपुर।  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह के रहने वाले अकबर हुसैन की पत्नी मुश्तरी खातून व उनके तीन बच्चों को चाचा ससुर ने दिल्ली में बेच दिया है। अकबर हुसैन ने मामले की शिकायत गुरुवार को एसएसपी ऑ…

युवक के चाचा ससुर ने बीबी एवं बच्चे को दिल्ली में बेचा, The young man's uncle and father-in-law sold his wife and child in Delhi.

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह के रहने वाले अकबर हुसैन की पत्नी मुश्तरी खातून व उनके तीन बच्चों को चाचा ससुर ने दिल्ली में बेच दिया है। अकबर हुसैन ने मामले की शिकायत गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में जाकर एसएसपी किशोर कौशल से की है। 

अकबर हुसैन ने मामले में कार्रवाई कर इंसाफ की गुहार लगाई है। अकबर हुसैन ने बताया कि उनके चाचा ससुर लतीफ अंसारी और रफीक उनके घर आए और उनकी पत्नी मुश्तरी खातून और तीन बेटों को दिल्ली ले गए। बाद में पता चला कि इन सभी को वहां बेच दिया गया है। 

अकबर हुसैन ने बताया कि उनकी अपने बेटे से बात हुई तो वह कह रहा है कि पापा हम लोग बहुत मुसीबत में हैं। जहां बेचा गया है, वहां बंधुआ मजदूरी में काम करवाया जाता है। इसलिए उन्हें छुड़ाए जाने की मांग की है।

 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280