Mumbai

राजकुमार हिरानी लेकर आ रहे हैं शाहरुख खान स्टारर प्यार और दोस्ती की कहानी 'डंकी' , Rajkumar Hirani is coming with Shahrukh Khan starrer story of love and friendship 'Dinky'

मुंबई।  जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति 'डंकी' में अभिनेता शाहरुख खान बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी …

राजकुमार हिरानी लेकर आ रहे हैं शाहरुख खान स्टारर प्यार और दोस्ती की कहानी 'डंकी' , Rajkumar Hirani is coming with Shahrukh Khan starrer story of love and friendship 'Dinky'

मुंबई। जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति 'डंकी' में अभिनेता शाहरुख खान बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने संयुक्तरूप से लिखा है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने एक वीडियो भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जारी किया है। यह वीडियो सिनेप्रेमियों को बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित असाधारण टैलेंटेड ग्रुप द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा। 


वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, 'डंकी' प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है, जो इन कहानियों को एक साथ लाती है, और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है। यह चार दोस्तों और विदेशी किनारों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म 'डंकी' एक आकर्षक, मार्मिक और अनोखी कहानी की झलक भी पेश करता है जो सिनेमाई कहानी कहने की वापसी का प्रतीक है और इसी वर्ष क्रिसमस के अवसर पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280