Gua

धनतेरस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, Rangoli competition organized on Dhanteras

गुवा । शुक्रवार को स्थानीय बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल परिसर में धनतेरस के पावन अवसर पर "रंगोली प्रतियोगिता" वर्ग 3 से 8 तक के सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित …

धनतेरस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, Rangoli competition organized on Dhanteras

गुवा। शुक्रवार को स्थानीय बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल परिसर में धनतेरस के पावन अवसर पर "रंगोली प्रतियोगिता" वर्ग 3 से 8 तक के सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित की गई। इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निक्की ग्रुप द्वितीय स्थान सरस्वती ग्रुप एवं तृतीय स्थान खुशबू ग्रुप को मिला। इसके अलावा गोपाल ग्रुप को चतुर्थ स्थान के रूप में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

बच्चे कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीवाली का प्रकाश पर्व हमारे जीवन में नई उमंग लाता है और आपसी बैर को मिटाता है। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और गिफ्ट्स देकर पुरस्कृत किया गया। 

मुकेश कुमार सिन्हा ने विद्यालय-परिवार की ओर से सभी को धनतेरस और दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की तथा बच्चों को सुरक्षित पूर्ण दीवाली मनाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगणों में मनीष पुरती, नामलेन पुरती, रीतू गुप्ता, पूनम रवानी,परवेज चांपिया, अजित प्रकाश गुप्ता, अभिषेक भुइंया, मीना दास, खुशबू कुमारी, दीपा सिंह, कुमकुम कुमारी, रीना मिश्रा, सावनी बर्मन, रेखा कुमारी,क्रिया हेम्ब्रम, कंचन कुमारी, भवानी प्रधान, श्वेता सिंह तथा रक्षा कुमारी आदि ने मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280