Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

एन एच 75 रांची चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पोटका का एक युवा गंभीर रूप से घायल, वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद ने पहुंचाया अस्पताल , A youth from Potka seriously injured in a road accident on NH 75 Ranchi Chaibasa main road, Ward Councilor Lalji Prasad took him to the hospital.


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 75 ई पर आरगुंडी गांव के पास सड़क दुर्घटना में पोटका निवासी 22 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मजदूर नेता सह समाजसेवी सिकंदर जामुदा को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद श्री जामुदा ने खुंटपानी मेला से लौट रहे वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद,  आनंद जामुदा, छोटू मंडल को जानकारी दी और घायल को उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने के लिए बोला।

इसके बाद तीनों मिलकर घायल आदित्य को बाईक में उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। वहीं वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पोटका निवासी आदित्य भेंगरा मेला देखने खुंटपानी गया था। वापस लौट के दौरान आरगुंडी गांव के पास सड़क दुर्घटना हो जाने से आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आदित्य सड़क के किनारे तड़पता रहा, लेकिन उसकी मदद कोई नहीं किया।

मजदूर नेता सिकंदर जामुदा के निर्देश पर वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद एवं अन्य दो युवकों ने घायल आदित्य भेंगरा को सड़क किनारे से उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर जेजे मुंडू ने कहा कि दुर्घटना में युवक का एक पैर टूट गया है, जबकि सर और शरीर में गंभीर चोट लगी है। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template