Gua

छठ पर्व को लेकर गुवा के छठ घाटों की की घेराबंदी, Siege of Chhath ghats of Guava regarding Chhath festival

गुवा  । लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर छठव्रती के परिवारों ने गुवा स्थित कुसुम घाट के पास घाटों की की घेराबंदी। इस दौरान छठवर्ती के परिवारों ने छठ घाटों में पत्थर रख रख कर छठ करने के लिए घेराबंद…

गुवा । लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर छठव्रती के परिवारों ने गुवा स्थित कुसुम घाट के पास घाटों की की घेराबंदी। इस दौरान छठवर्ती के परिवारों ने छठ घाटों में पत्थर रख रख कर छठ करने के लिए घेराबंदी कर साफ सफाई की ताकि छठ व्रतियों को छठ पूजा करने में कोई परेशानी ना हो। साथ ही समाजसेवियों के द्वारा जगह जगह लाइट लगाई गई। आज शनिवार को शाम 7:00 बजे खरना पर लोग प्रसाद के रूप में खीर पूडी ग्रहण करेंगे। और रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्ध्य अर्पण करेंगे। तथा सोमवार को उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य अर्पण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का समापन होगा। गुवा में छठ पर्व को लेकर लोगों के घरों में छठ पर्व के गीत गाए जा रहे हैं। वही गुवा बाजार छठ पर्व को लेकर फल की दुकानें सजाई गई है ताकि छठ व्रती महिलाएं फलों की खरीदारी कर सकें। वही आटा चक्की मैं साफ सफाई कर सिर्फ छठ पूजा के लिए गेहूं की पिसाई की जा रही है। समाजसेवियों द्वारा रविवार को सड़कों पर झाड़ू एवं पानी का छिड़काव किया जाएगा।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280