गुवा। सारंडा के जोजोगुटू, झाड़बेड़ा, टोंटोगड़ा क्षेत्र में एक जंगली हाथी की गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। जोजोगुटू के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया कि उक्त विशाल हाथी जोजोगुटू गांव क्षेत्र में दो दिनों से था, लेकिन आज वह पास के झाड़बेड़ा गांव क्षेत्र में चला गया है। इससे पहले यह हाथी किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर आरजेएम खदान क्षेत्र में देखा गया था।
ग्रामीणों में डर इस बात का है कि कभी भी यह हाथी गांव में घुसकर लोगों का घर तोड़ने के अलावे उनके खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। सारंडा के ग्रामीण अपनी जीविकोपार्जन हेतु वनोत्पाद लाने जंगल जाते हैं। जंगल में यह हाथी ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार सकता है। वन विभाग इस हाथी को गांवों से दूर घने व सुरक्षित जंगल में भगाने का कार्य करे।
No comments:
Post a Comment