CKP

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विकास ब्रदर्स बना विजेता, मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने दिया एक लाख नगद इनाम , Three day football competition concluded, Vikas Brothers became the winner, chief guest Sunny Oraon gave a cash prize of one lakh

चक्रधरपुर।  झारखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद कर रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। बेहतर खिलाड़ियों के लिए  प्रोत्साहन दे रही है, ताकि खिलाड़ियों को बेहत…

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विकास ब्रदर्स बना विजेता, मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने दिया एक लाख नगद इनाम , Three day football competition concluded, Vikas Brothers became the winner, chief guest Sunny Oraon gave a cash prize of one lakh



चक्रधरपुर। झारखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद कर रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। बेहतर खिलाड़ियों के लिए  प्रोत्साहन दे रही है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल सके ओर भविष्य उज्जवल हो सके। उक्त बातें मंगलवार को  टोकलो हाई स्कूल मैदान में हो लैंड क्लब एवं आदिवासी उच्च विद्यालय टोकलो  द्वारा आयोजित 41वां तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के  पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो युवा नेता सह गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा।


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले इसके लिए समय-समय पर लट्टू उरांव कल्याण समिति भी प्रोत्साहन देती आ रही है और आगे भी देगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात विकास ब्रदर्स चक्रधरपुर एवं हर हर महादेव चमकपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया।


जिसमें 2-0 गोल से विकास ब्रदर्स चक्रधरपुर की टीम विजेता एवं हर हर महादेव चमकपुर की टीम उपविजेता रही। इस दौरान मुख्य अतिथि के हाथों विजेता टीम को नगद एक लाख रुपए एवं उपविजेता टीम को 70 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख सह झामुमो जिला संयुक्त सचिव विनय प्रधान, बंदगांव प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष दौड़ाय जोंको, झामुमो जिला संयुक्त प्रदीप महतो, चक्रधरपुर प्रखंड  20 सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड सचिव ताराका़ंत सिजुई, दीकु गागराई, क्षेत्र के प्रसिद्ध फुटबॉल कॉमेंट्री मैन जाटा बोदरा समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280