Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

'स्टारफिश' का ट्रेलर जारी, Trailer of 'Starfish' released


मुंबई। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़ और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित फिल्म 'स्टारफिश' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वैसे इस फिल्म का फर्स्टलुक और टीजर जारी होने के बाद से ही खुशाली कुमार, मिलिंद सोमन, एहान भट और तुषार खन्ना स्टारर 'स्टारफिश' ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया था। हालाँकि, ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ, नेटिज़न्स एहान, तुषार और मिलिंद से बेहद इंप्रेस हैं और खुशाली कुमार के बेहद अद्भुत ऑन-स्क्रीन अवतार वे आश्चर्यवचकित हैं। 


इस फिल्म में खुशाली के किरदार का नाम तारा है जो एक कमर्शियल गोताखोर है जो अपने चार्म से निश्चितरूप से लोगों का दिल जीत रही हैं, परंतु अतीत की कुछ बुरी यादें उन्हें परेशान करती हैं यह जानने के लिए लोगों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। अखिलेश जयसवाल द्वारा निर्देशित, थ्रिलिंग ड्रामा पानी के नीचे की दुनिया पर आधारित है। 'स्टारफिश' बीना नायक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब स्टारफिश पिकल पर आधारित है। कहानी एक कुशल कमर्शियल गोताखोर तारा के इर्द-गिर्द घूमती है।

जो अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। वह एक मजबूत लड़की है जो सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती है और अपने अतीत को स्वीकार करती है। तारा के जीवन में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है जब वह एक ट्रान्स पार्टी में आध्यात्मिक गुरु से मिलने जाती है। इस मुलाकात के बाद उसके जीवन में काफी बदलाव आता है। 'स्टारफिश' एक दमदार कहानी है जो अतीत के रहस्यों और अनकंवेंशनल जीवन के विकल्पों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज़ होगी।


No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!