Jamshedpur (Nagendra) साकची स्थित बंगाल क्लब के सामने शहर की लोकप्रिय लेडिज एवं किड्स के रेडीमेड कपड़ों की शोरूम नागरमल का जमशेदपुर में तिसरी शाखा जिसमें लेडीज वियर, किड्स वियर के अत्याधुनिक एवं पूर्ण रूप से वातानुकूलित मॉल का उद्घाटन तपन सरकार एवं सरोज देवी शर्मा के संयुक्त कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर तपन सरकार ने कहा कि लगभग 32,000 वर्गफीट में बना यह शो-रूम संभवतः बिहार झारखंड का सबसे बड़ा शो रूम है।
उन्होंने कहा कि शहर में पहली बार प्रीमियम ब्रांड के अत्याधुनिक डिजाइनों के किड्स, लेडिज वियर एवं शादियों एवं त्योहार के लिए एक ऐसी रेंज उपयुक्त मूल्य पर इस शोरूम में उपलब्ध है, लेडिज वियर एवं किड्स वियर की इतनी लम्बी रेंज निश्चित ही शहरवासियों के लिए एक वरदान शाबित होगा। उक्त अवसर पर कमल बेरिया ने कहा कि उद्घाटन अवसर के तहत 2000/- या उससे उपर की खरिदी करने पर एक निश्चित उपहार मिलेगा। पूनः उन्होंने कहा कि नागरमल की इस नयी वातानुकुलित मॉल में एक ही छत के नीचे लेडीज एवं किड्स के परिधान उपलब्ध है। इस शोरूम में लेडिज के साडियाँ, लंहगा एवं किड्स की सभी रेंज उपलब्ध हैं। सभी तरह के परिधानों के गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धात्मक कीमत एवं डिजाईनों की लंबी रेंज के लिए नागरमल का नाम बिहार एवं झारखण्ड में बड़े गर्व से लिया जाता है।
पूनः श्री बेरिया ने कहा कि इस शोरूम में देश के मशहूर कंपनियों की साड़ियाँ जैसे बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, लहंगा साड़ी, डिजाईनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क, कांजीवरम, ताँत, कॉटन, सुपर नेट, प्योर क्रैप, बुटिक लुक वाले साड़ियों के अलावा सूट पीस में सिंथेटिक्स सूट्स, प्योर क्रैप सूट्स, चंदेरी, प्योर सिल्क, दबका, बनारसी, स्टोन वर्क, लौंग सूट, प्लाजो, फैंसी सूट्स, वेडिंग वेराईटीज, ग्लेज सिल्क आदि के अतिरिक्त रेडिमेड सुट, सेमी स्टीच रेडीमेट सूट्स, शरारा, गरारा, प्लाजो सूट्स, स्टेट सूट, लहंगा सूट, कॉटन सूट आदि शामिल हैं।
इसके अलावा महिलाओं के परिधान में कुर्ती, लेगिंस, जीन्स, टॉप, लाँग एवं सॉर्ट स्कर्ट, केप्री, हॉट पैंट्स, वेस्टर्न गाउन आदि उपलब्ध हैं। गर्ल्स किड्स में गाउन, लँहगा सुट, लाँग स्कर्ट, लेगिंस, हॉट पैंटस्, जीन्स एवं टॉप उपलब्ध हैं। कहने का तातपर्य यह है कि एक ही छत के नीचे पूरी वेरायटी एवं हर तबके के लिए देश के हर प्रांत के के साडियाँ उपलब्ध हैं । यह मॉल लेडीज एवं किड्स वियर के लिए एक आदर्श फैमिली स्टोर के रूप में एक संपूर्ण समाधान साबित होगा। उक्त अवसर पर स्टोर इंचार्ज श्री शतीष के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment