ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता समेत दो बच्चियां घायल , Truck hits scooter, father and two girls injured
चक्रधरपुर। रांची चाईबासा मुख्य मार्ग न 75 ई पर मंगलवार को मालवाहक ट्रक चपेट में आने से स्कूटी में सवार पिता समेत उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां घायल हो गयी। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर जामुदा के…
चक्रधरपुर। रांची चाईबासा मुख्य मार्ग न 75 ई पर मंगलवार को मालवाहक ट्रक चपेट में आने से स्कूटी में सवार पिता समेत उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां घायल हो गयी। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर जामुदा के समर्थकों को इसकी सुचना मिलते ही सभी घायलों को घटना स्थल से उठाकर ईलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल मैं भर्ती किया गया।
जहाँ सभी का ईलाज जारी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के एनएच 75 ई सड़क मार्ग के बोड़दा पुल के समीप गैस सिलेंडर से लदे ट्रैक स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। जिससे कराईकेला डूमरडीहा गाँव निवासी रामलाल गागराई और उनकी दो बेटी पूजा पूर्ति और बिंदिया पूर्ति के गंभीर रूप से घायल हो गए। रामलाल गागराई अपनी दोनों बेटियों को लेकर स्कूटी से जा रहे थे।
इस सड़क हादसे में रामलाल गागराई व उनकी दोनों छोटी बेटियां घायल हो गयी और सड़क पर तड़प रही थी। कोई भी उनकी मदद को सामने नहीं आ रहा था। इसी दौरान समाजसेवी सिकंदर जामुदा को जब इसका पता चला तो उन्होंने चाईबासा से अपने समर्थकों को घायलों को अस्पताल भेजने का निर्देश दिया।
जिसके बाद देवगांव के धर्म प्रधान और उसके दोस्त घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने देखा की घायल रामलाल बेहोश था और उनकी दोनों छोटी छोटी बेटियां बेबस थे। इनकी मदद कोई नहीं कर रहा था। इसके बाद दोनों ने घायल पिता और दोनों बेटियों को घटना स्थल से उठाया और सीधे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहाँ शाम तक बेहोश पड़े रामलाल गागराई को होश नहीं आया था। जानकारी मिली है की रामलाल कराईकेला का रहने वाला है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुँच पुरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

.jpeg)



टिप्पणियाँ