चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम के कोल्हान जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सुरक्षाबलों को कामयाबी मिल रही है। शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को टोंटो थाना क्षेत्र के पाटातारोबा व तुम्बाहाका जंगली इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक 3 केजी का आईईडी बम बरामद किया। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है।
मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं। लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।
No comments:
Post a Comment