चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बदंगांव में भारत बंद की असर शनिवार को रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर दिखा। सड़क जाम होने के कारण एनएच 75 ई पर रांची - चाईबासा मुख्य मार्ग पर आगमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं दुकान भी बंद रहा, बता दें कि भारत के आदिवासियों की धार्मिक आस्था को वर्ष 2024 के जनगणना प्रपत्र में पृथक धर्म कॉलम में अंकित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भारत बंद की घोषणा किया गया था।
सेंगेल अभियान व केंद्रीय सरना समिति के इस बंद का झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने समर्थन किया है। इसके मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय सरना समिति व सेंगेल अभियान के लोगों ने झंडा बैनर लेकर बदंगांव थाना अंतर्गत बाजार में रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर शनिवार दोपहर 11 बजे अचानक सड़क पर आकर बैठ गए। जिससे रांची चाईबासा मुख्य मार्ग पर आगमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज बुलंद किया। घटना के सूचना मिलते ही बदंगांव थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों से वार्ता कर रहे हैं।
इधर समाचार लिखे जाने तक सड़क पूरी तरह जाम है. बंदगांव बाजार भी पूरी तरह बंद है। हालांकि रोज की तरह पश्चिमी सिंहभूम जिले में बंद का असर नहीं पड़ा। रेल यातायात भी चालू हैं।

.jpeg)



























No comments:
Post a Comment