चक्रधरपुर। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फ़ेडरेशन आठवीं वार्षिक कॉन्फ़्रेंस सह अवार्ड समारोह का आयोजन आई ए एस ऑफ़िसर्स क्लब राँची में आयोजित किया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ राँची द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फ़ेडरेशन अध्यक्ष आर के चौधरी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी मथुरा थे तथा सेंट्रल कमेटी मेम्बर वी के कपूर एवं अजय पाठक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में फ़ेडरेशन 8 से राँची, जमशेदपुर, चाईबासा, गढ़वा, डाल्टनगंज एवं बोकारो समूह के पदाधिकारी तथा सदस्यगण सम्मिलित हुए। इस अवसर सभी समूहों द्वारा वर्ष भर में किए गए उत्कृष्ठ कार्यकलापों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें स्पेशल मीडिया इंचार्ज के लिए चाईबासा के आफ़ताब आलम एवं आउटस्टैंडिंग फीमेल प्रेसिडेंट हेतु चाईबासा ग्रुप की निमिषा बनर्जी को प्रेसिडेंट अप्रीशीऐशन अवार्ड दिया गया।
यंग जायंट्स चाईबासा को स्पेशल अप्रीसिएशन अवार्ड दिया गया। चाईबासा ग्रुप को आउटस्टैंडिंग ग्रुप अवार्ड, जायंट्स सेवा सप्ताह हेतु चाईबासा ग्रुप को बेस्ट सर्विस वीक अवार्ड, फीड द नीड कार्यक्रम हेतु चाईबासा ग्रुप को बेस्ट सर्विस प्रोजेक्ट अवार्ड, संस्था के सचिव विवेक कुमार सिन्हा को आउटस्टैंडिंग डायरेक्टर ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन का अवार्ड, मैक्सिमम मेम्बरशिप ग्रोथ का अवार्ड भी चाईबासा ग्रुप की झोली में आया। होस्टिंग फ़ेडरेशन काउंसिल यूनिट 1का अवार्ड भी चाईबासा ग्रुप के नाम रहा।
पूरे फ़ेडरेशन में सबसे ज़्यादा कुल 9 अवार्ड चाईबासा ग्रुप को प्राप्त हुए। कार्यक्रम में विश्व उपाध्यक्ष चतुर्वेदी ने चाईबासा ग्रुप के दीपक शर्मा को आगामी फ़ेडरेशन प्रेसिडेंट मनोनीत करने की घोषणा की। जिसका सभी ने ध्वनिमत से स्वागत किया। दीपक शर्मा जनवरी में केरल में आयोजित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अपने पद की शपथ लेंगे।
कार्यक्रम में चाईबासा ग्रुप की अध्यक्ष निमिषा बनर्जी, सचिव विवेक कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पम्मी कुमारी, फ़ेडरेशन ऑफिसर आफ़ताब आलम, हरि सिंघानियाँ, यंग जायंट्स के अध्यक्ष हर्षित शर्मा, उपाध्यक्ष ओम आहूजा, सचिव यश राज, कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment