Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने वृद्ध व्यक्तियों के बीच बांटा 350 कंबल, People's Welfare Association distributed 350 blankets among old people,


चक्रधरपुर। बढ़ते ठंड को देखते हुए पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोड़ाग पंचायत स्थित तुईया टावर मैदान में गांव के 350 वृद्ध व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण जिला परिषद सदस्य मीना जोंकों, मुखिया माझी जोंकों, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई समेत अन्य सदस्यों द्वारा गरीबों में कंबल वितरण किया गया। 


इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ गागराई ने कहा ठंड की मौसम को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरुरतमंद, 60 साल से उपर वृद्ध महिला पुरुष, दिव्यांग, विधवा और अनाथों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही एसोसिएशन का पहला धर्म है। यह संस्था मानव सेवा के साथ जानवरों की इलाज और पौधारोपण का कार्य भी करता है। 



इतना ही नहीं दुर्घटना में घायल या बीमारी से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने का कार्य करता है। हमारी संस्था निश्वार्थ भाव से कार्य कर रही है और आगे भी करता रहेगा। इतना ही नहीं संस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी जगा है। ग्रामीण लोग उन्हें सहयोग की जरुरत होने पर वह संस्था के सदस्यों से संपर्क करते हैं। इससे संस्था के लोगों को खुशी होता है। 


उन्होंने कहा कि आगामी रविवार 31 दिसंबर को बाईपी पंचायत में कंबल का वितरण किया जाएगा। मौके पर एसोसिएशन के अवनी कुमार महतो, दयानिधि महतो, कुतलु अमंग, बाबू महतो, शुभम महतो, राहुल महतो, सरोज महतो, रामराई सामड, वईरसइंह हांसदा, मारतुष गागराई, मुकुंद बानरा, रासाई सामड, मनोज सामड, मनोज बांकिरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template