Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैए के विरोध में आप पार्टी साकची गोलचक्कर पर किया प्रदर्शन, AAP party demonstrated at Sakchi roundabout in protest against the dictatorial attitude of the central government.


जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम द्वारा केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये से जो विपक्ष मुक्त संसद अभियान चला रखा है जो ना सिर्फ संसद का अपितु जिन्होंने संविधान द्वारा प्राप्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें संसद भेजा उन करोड़ों लोगों का अपमान है। यह कार्यक्रम पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में साकची मुख्य गोलचक्कर में रविवार को आयोजित किया गया। 


जहाँ झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव अफरीदी अपने गरिमामयी उपस्थित से सभी का मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि आज मोदी जी की अहंकारी सरकार विपक्ष के 146 सांसदो को लोकतन्त्र के मंदिर से बाहर कर ये साबित कर दिया है कि इन्हें ना तो संविधान में कोई आस्था है ना ही देश के विकास से कोई सरोकार हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी रईस अफरीदी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, वशिष्ट भगत, महानगर पदाधिकारी रमेश प्रसाद, मनोज सिंह, संतोष भगत, राहुल ठाकुर, संजय सिंह, मनीष सिंह, देवेन्द्र बनर्जी, पवन कुमार, महानगर महिला पदाधिकारी ममता द्विवेदी, संगीता चौबे,अंजना सिंह, जमशेदपुर विधानसभा पदाधिकारी मणि यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template