लौजोड़ा गांव में मृतक के परिजनों को समाजसेवी ने की आर्थिक मदद , Social worker provided financial help to the family of the deceased in Laujoda village.
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने मृतक 65 वर्षीय लोबिन मुंडा के निवास स्थान पहुंचे। जहां मृतक के पत्नी एवं उनकी बेट…
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने मृतक 65 वर्षीय लोबिन मुंडा के निवास स्थान पहुंचे। जहां मृतक के पत्नी एवं उनकी बेटी से मुलाकात किया. और उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ कंबल का वितरण किया। मालूम रहे कि मृतक लोबिन मुंडा की मौत लंबी बीमारी से हो गई थी।
उसका कोई लड़का नहीं होने के कारण मृतक की पत्नी गरीबों के साथ-साथ पूर्णता असहाय हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर डॉ विजय सिंह गागराई ने उसके घर जाकर उसे हर संभव मदद करने की बात कही। डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा हमारा पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन गरीब एवं असहाय लोगों की मदद सदा ही करता है, और करता ही रहेगा।
उन्होंने कहा मृतक मुंडा की पत्नी को हमारी संस्था हर तरह से मदद करेगी। इस मौके पर रामराय सामड, मारकुश गागराई, वीर सिंह हासदा, रुईदास मुंडा, जयराम मुंडा, रामधन मुंडा, घनश्याम मुंडा, भगवान गोप समेत अन्य ग्रामीण एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ