चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के भाजपा के कराइकेला मंडल अध्यक्ष कुश पूर्ति के भाई लव पूर्ति की मौत हो गयी है, हालांकि अब तक मौत का कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड के भाजपा के कराइकेला मंडल भाजपा अध्यक्ष कुश पूर्ति के भाई लव पूर्ति रोज की तरह मंगलवार को सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले थे। अचानक वे मूर्छित होकर गिर पड़े। बाद में किसी तरह उन्हें वहां से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उनकी मौत घोषित कर दी। बाद में परिजन द्वरा शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने भी जांच पड़ताल कर उनकी मौत की पुष्टि कर दी। बाद में घटना की खबर मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड, आजसू जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा सहित काफी संख्या विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।
जहां परिजनों को कहा कि पार्टी आपकी इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ी हैं। साथ ही परिजनों को हर सहयोग का संत्वाना दी। इधर समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएगा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। बहरहाल जो भी है इस घटना से लोग काफी दुःखी हैं। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
No comments:
Post a Comment