७वां अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव
निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति कौ मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के मिटै न हिय को सूल
जमशेदपुर। इस भाव को आत्मसात करते हुए प्रतिवर्ष श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष का हिंदी महोत्सव रामधारी सिंह दिनकर पर केंद्रित था और वरिष्ठ प्रतिष्ठित साहित्यकारों के बीच यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्त्वपूर्ण दिवस पर छात्रों के द्वारा कविताएँ व नाट्य रूपांतर की प्रस्तुति देकर हिन्दी के प्रति प्रेम प्रकट किया गया। राष्ट्रीय एकता में हिन्दी की भूमिका अन्य संस्कृतियों को अपनाने के गुण तथा इसकी विभिन्न भाषाओं से विशिष्ट विशेषताएँ बताकर छात्रा हिन्दी की गौरवानुभूति से अभिभूत हुए।
श्रीनाथ विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष हिंदी महोत्सव का आयोजन करता है कार्यक्रम के दौरान डीबीएमएस कॉलेज आफ एजुकेशन, जमशेदपुर के छात्र परविन्दर सिंह और छात्रा सृष्टि सलोने ने ७वां अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव, जमशेदपुर, 2023 के अंतर्गत आयोजित 'रेडियो श्रीनाथ' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ बी के पाणि ने यह पुरस्कार दिया।
No comments:
Post a Comment