युवा कांग्रेस का सिंहभूम लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह का हुआ आयोजन
चक्रधरपुर। भारत युवा शक्ति का देश है. युवा शक्ति जितना ऊर्जावान होगी, उतना ही देश और समाज का विकास होगा। इसलिए युवाओं को राजनीति में आना चाहिए. उक्त बातें सांसद गीता कोड़ा ने कहा. श्रीमती कोड़ा रविवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में सिंहभूम लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला स्तर पर मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थें।सांसद गीता कोड़ा ने कहा आज देश की जो हालत है, उसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। आज हमें जनता चुनकर संसद भेजती है, लेकिन संसद भवन में जनता कि आवाज को बोलने की आजादी नहीं दिया जाता हैं। बोलने पर निकाल दिया जाता है या जेल भेज दिया जाता है। तो अगले चुनाव में क्या करना है। आपको पता है.ताला- चाबी दोनों आपके पास है। इसलिए कमर कस लें. कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं।
इसका विधिवत उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले इसका विधिवत उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने बारी-बारी से सिंहभूम के पूर्व सांसद विजय सिंह सोय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई को उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, उपाध्यक्ष अफताब आलम, कृतिका त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास,जिला बीस सूत्री सदस्य नीतिमा बारी, अनुप्रिया सोय, रानी कालुंडिया, अंबर राय चौधरी, सुनीत शर्मा, रंजन बोयपाई, पोंडेराम सामड, आनंद सिंकु, लक्ष्मण हासदा, चुन्नू रहमान, राखी सलूजा, साहेब हेम्ब्रोम, राजू कायोम, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सवैंया, प्रेम मिश्रा, रोहित पाट पिंगुवा कार्यकारी अध्यक्ष रितेश पासवान, विजय सिंह सामड आदि मौजूद रहे।
वहीं अंत में मंच पर शक्ति सुपर शी के तहत के तहत पार्टी में जोड़ी गई किन्नरों को भी मंच पर सांसद ने सम्मानित किया।
कांग्रेस पार्टी ने जो सम्मान दिया है वह कभी हम भूल नहीं सकते: विधायक
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि हमारा कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आया पार्टी में। हम 1988 से आजसू से जुड़कर झारखंड अलग राज्य की आंदोलन की लड़ाई लड़ी। अपने गुरु पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के संपर्क में आने के पश्चात कांग्रेस पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से छोटे लोग को भी जो मान सम्मान देने का काम किया। कभी भूल नहीं सकते। नौजवान ही देश को मजबूत बना सकता है. इसलिए नौजवान एकजुट हों और 2024 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएं।
गठबंधन है, हम बाहर भी और अंदर भी लड़ रहे हैं : अभिजीत
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि हमारी मजबूरी का गठबंधन है। हम आज बाहर भी लड़ रहे हैं और अंदर भी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन के द्वारा भ्रांतियां फैलाई गई, इसे पार्टी को जानकारी है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया और किसानों का कितना माफ किया? देश में भाजपा ने ठगने का काम किया। अब दारु पीना आसान है, लेकिन दवा खरीदना और महंगी हो गया है। देश में आज काला कानून थोपने का काम किया जा रहा है। आनेवाले समय में हर नौकरी का निजीकरण हो जाएगा। इसलिए अपने और आसपास के बूथों की जिम्मेदारी लें।
No comments:
Post a Comment