गालूडीह में सड़क हादसे में जवान घायल, छुट्टी का आवेदन देने गए थे घाटशिला, Soldier injured in road accident in Galudih, had gone to Ghatshila to apply for leave
गालूडीह। गुरुवार को केशरपुर पिकेट का जवान अमर सिंह सोय जगन्नाथपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसके बाद मंजर आलम नामक एक व्यक्ति ने जवान को निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया। चिकित्स…
गालूडीह। गुरुवार को केशरपुर पिकेट का जवान अमर सिंह सोय जगन्नाथपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसके बाद मंजर आलम नामक एक व्यक्ति ने जवान को निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार हादसे में जवान का एक कंधे की हड्डी टूट गयी है। जवान चाईबासा के चुमरु गांव का रहने वाले है।
फिलहाल केशरपुर पिकेट पर ड्यूटी करते हैं। घटना के बाद केशरपुर पिकेट के प्रभारी ओमप्रकाश राय को सूचित किया गया। अमर सिंह सोय ने बताया कि डीएसपी घाटशिला के पास छुट्टी का आवेदन देने गया था। घाटशिला से केशरपुर पिकेट मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। फिर पिकअप वैन मौके का फायदा उठाकर भाग गया।



टिप्पणियाँ