Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नए अध्यक्ष बने प्रमोद अग्रवाल, Pramod Aggarwal became the new chairman of Bombay Stock Exchange.


मुबंई। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस व झारखंड के रामगढ़ निवासी  प्रमोद अग्रवाल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमेन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रमोद अग्रवाल का कार्यकाल 17 जनवरी 2024 से शुरू होगा। प्रमोद अग्रवाल 2020 में वीआरएस लेने के बाद कोल इंडिया कंपनी के सीएमडी बन गए थे। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से डिजाइन इंजीनियरिंग में एमटेक करके सिविल सेवाओं का रुख किया था। करीब 30 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव लेने के बाद प्रमोद दुनिया की सबसे बड़ी कोल उत्पादक कंपनी कोल इंडिया से जुड़े थे।


कोल इंडिया में बतौर सीएमडी प्रमोद अग्रवाल का कार्यकाल भी शानदार रहा। अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएससी) में उनका आना बीएससी के लिए अगले कदम का संकेत माना जा रहा है। प्रमोद अग्रवाल का भले ही इंजीनियरिंग बैकग्राउंड रहा हो, लेकिन प्रशासनिक सेवाओं में उन्होंने महत्त्वपूर्ण पदों पर अनुभव लेते हुए मल्टीटास्टिंग ब्यूरोक्रेट के तौर पर छवि बनाई है। प्रमोद अग्रवाल को अगले बीएसई प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय एक्सचेंज के बोर्ड ने 13 दिसंबर को हुई बैठक में लिया। नियुक्ति को मार्केट रेगुलेटर के अप्रूवल की जरूरत थी, जो कि अब मिल गई है। 

रामगढ़ से हुई प्रारंभिक पढ़ाई : प्रमोद अग्रवाल रामगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी बद्री प्रसाद अग्रवाल के बेटे हैं। उनका परिवार भी रामगढ़ का प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ से हुई। इंटर के बाद इन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल की। इसके बाद कुछ दिनों तक इन्होंने भारतीय रेलवे में अपनी सेवा दी। फिर इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए हुआ।

आईएएस बनने पर उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला और वहां से इन्हें कोल इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। अब प्रमोद अग्रवाल कोल इंडिया से रिटायर कर चुके हैं। बीएसई का अध्यक्ष चुने जाने पर रामगढ़ के लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template