Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को मिली 5 किलो का एक आईईडी बम, विस्फोट कर किया नष्ट, In anti-Naxal operation, police found a 5 kg IED bomb, blasted it and destroyed it.


चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम  जिले के कोल्हान जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है। बुधवार को नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए एक आईईडी बम लगाया था लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। जिससे नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफास्सिल थाना क्षेत्र के हेसाबाधं और जोजोहातु जंगली इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक  5 केजी का आईईडी बम बरामद किया।


बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है। मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!