वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फ़ोर्स' में नज़र आएगी अदाकारा शिल्पा शेट्टी, Actress Shilpa Shetty will be seen in the web series 'Indian Police Force'
मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फ़ोर्स' में अदाकारा शिल्पा शेट्टी बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी स्टारर ये शो 19 जनव…
मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फ़ोर्स' में अदाकारा शिल्पा शेट्टी बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी स्टारर ये शो 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘इंडियन’ पुलिस फोर्स' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी 'लेडी कॉप' के रोल में नजर आएंगी।
सीरीज की पूरी कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द बुनी गई है। स्क्रीन पर शिल्पा एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही है जोकि आतंकियों को खत्म करने के एक मिशन में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड कर रही हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, शरद केलकर, निकितिन धीर, श्वेता तिवारी जैसे कई दिग्गज एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्मकार रोहित शेट्टी, जो अपने नायक-केंद्रित पुलिस कैरेक्टर को स्क्रीन पर कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शुरू में एक नायक के लिए डिज़ाइन की गई भूमिका के लिए शिल्पा शेट्टी को चुनकर एक आश्चर्यजनक कास्टिंग विकल्प को सामने लाया है।
‘इंडियन’ पुलिस फोर्स' की मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह किरदार पहले एक नायक के लिए था। लेकिन फिर आखिरी क्षण में, हमने शिल्पा को बुलाया जब वो चंडीगढ़ में 'सुखी' की शूटिंग कर रही थी। उसी दरम्यान वो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' भी कर रही थी और व्यस्त रहने के बावजूद भी वो इस सीरीज में काम की।
मुझे पता था कि वह ऐसा करने में सक्षम होगी। यहां तक कि एक एक्शन सीन के दौरान शिल्पा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी लेकिन फिरभी उसने अपना काम पूरी तन्मयता से सम्पन्न की।


टिप्पणियाँ