LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

खेलकूद प्रतियोगिता से मनोरंजन के साथ खिलाड़ियों में छीपा प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है: गागराई, Along with entertainment, sports competitions provide an opportunity to hone the hidden talents of players: Gagrai,


 शहर के पोटका में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न 

चक्रधरपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के पोटका में यंग बॉयज स्टार पोटका के सौजन्य से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन विजय सिंह गागराई, आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा तथा मजदूर नेता सिकंदर जामुदा, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद उपस्थित हुए तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर विजय सिंह गागराई ने कहा कि इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता से मनोरंजन होगा है। 




वहीं खिलाड़ियों में छीपा प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। जिसके लिए आयोजन को धन्यवाद दिया। वहीं राम लाल मुंडा ने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक गांव में होना चाहिए। खिलाड़ियों को खेल दिखाने के लिए प्लेटफार्म मिलता है। प्रतियोगिता में छोटी लड़कियों का दौड़, चम्मच रेस, मेंढ़क दौड़, तीन पैरों की दौड़, बैलुन फोड़, बिस्कुट रेस, सुई धागा आदि स्पर्धा आयोजित होगा। 


बिस्कुट रेस में सेलाय बोदरा, जयपाल हेंब्रम, मोमबत्ती रेस में नितिमा तामसोय, श्वेता कुंटिया, तीन पैरों की रेस में बीरु चांपिया, सोनु सामड, जवानों की दौड़ में अमित गागराई, बीरु चांपिया, हंडी फोड़ में सोनी प्रधान, छोटे बच्चों का दौड़ में कृष्णा मुंडा, करन माझी, जानो जामुदा, अंजू कुंटिया, मेढ़क रेस में जयपाल हेंब्रम, गौतम तैसुम, बड़ी लड़कियों की दौड़ में सनम बारला, रानी नायक, चम्मच रेस में अंजली हेंब्रम, मुक्ता जामुदा, सुई धागा रेस में सनम बारला, श्वेता कुंटिया को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन गोप, केदार गोप, रोहन गोप, त्रिलोचन महतो, सानी गोप, रोहित गोप, राजेश बाजरा, श्याम बाजरा, राजेश बाजरा, रॉकी बोदरा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment