Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मजदूरों के मसीहा केदार दास की जयंती चित्रगुप्त समाज कर्ण गोष्ठी की तरफ से चित्रगुप्त विकास समिति भालुबासा में मनाई गई, The birth anniversary of laborers' messiah Kedar Das was celebrated on behalf of Chitragupt Samaj Karna Goshthi in Chitragupt Vikas Samiti Bhalubasa.


जमशेदपुर। 4 जनवरी 2024 को महान कॉमरेड मजदूरों के मसीहा केदार दास की जयंती चित्रगुप्त समाज कर्ण गोष्ठी की तरफ से चित्रगुप्त विकास समिति भालुबासा में मनाई गई। जिसमें मिथिलांचल के अधिकाधिक कर्ण कायस्थ, कामरेड केदार बाबू के परिवार के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा की कामरेड केदार बाबू एक सत्यनिष्ठ,कर्मठ समाजसेवी, ईमानदारी के पर्यायवाची थे। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन मजदूरों के हितों में लगा दिया। यही कारण है कि कंपनी प्रबंधन से इनका हमेशा अनबन बना रहता था। 


इन्होंने मजदूरों के कल्याणार्थ अपना स्वास्थ्य, शरीर को कभी भी प्रधानता नहीं दिए। जमशेदपुर के लोगों ने इनकी कार्यक्षमता, कुशलता, परहित स्वभाव को देखते हुए  तीन बार  बिहार विधानसभा में चुनकर भेजा। इन्होंने मजदूरों के हित के लिए जब प्रबंधन से लड़ाई लड़ रहे थे तो टिस्को जैसी कम्पनी में पिन ड्रोप साइलेंट हड़ताल करवा दिया। अन्ततः टिस्को प्रबंधन को झुकना पड़ा और इनकी मांगो को माना गया। इस मजदूरों के मसीहा का जन्म 04 जनवरी 1913 को बिहार के मधुबनी जिले के गुर्म्हा गांव के एक कुलीन कर्ण कायस्थ परिवार में हुआ था। 


इनमें सेवा भावना इतनी थी कि इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अविवाहित ही गुजारे। साकची के सरकार विल्डिंग के एक छोटे से कमरे में इन्होंने अपनी जिंदगी बसर किए। आज जमशेदपुर में इनके परिवार  आंगन के लगभग 50 घर भिन्न भिन्न इलाकों में रहते हैं।इस महान कर्मयोगी की अप्रत्याशित रूप से 18 फरवरी 1981को भूख हड़ताल के दौरान पुलिस लाठी चार्ज का शिकार बनाया गया।19 फरवरी को टाटा हास्पीटल में मजदूर हित की बात करने बाला अस्ताचलगामी सूर्य की तरह सदा सदा के लिए अस्त हो गया।




कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास, महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, मंच संचालन राजेंद्र कुमार कर्ण,स्वागत भाषण प्रमोद कुमार दास एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर लाल दास एव उमापति लाल दास, गंगा नारायण दास,अशोक कुमार दास, शम्भुशरण लाल दास,रत्नेश्वर लाल कर्ण,राकेश कुमार, योगेश्वर लाल कर्ण,लछ्मेश्वर लाल दास,सुवोध दास,विनोद कुमार दास, मनोज कुमार कर्ण,रतनजी,दीव दास, रथिन्द्र कुमार दास, मनोज कुमार दास, हेमन्त कुमार दास,सुधीर कुमार दास,संजय कुमार, अरुण कुमार दास,आशीष कुमार,रौशन कुमार मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template