LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

लगातार हो रही बारिश से घर पर गिरा बड़ा सा नीम का पेड़, क्षतिग्रस्त घर, Due to continuous rain, a big neem tree fell on the house, the house got damaged.


गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के जाटा हाटिंग में रहने वाले सागर गोप के घर पर आज गुरुवार शाम को नीम का विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से सागर गोप का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत ही इसकी सूचना गुवा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मियों ने सागर गोप के घर पहुंच क्षतिग्रस्त घर की जांच कर कहा कि यह घर सेल के लीज क्षेत्र में स्थित है।


इसलिए इसका मुआवजा वन विभाग से नहीं मिल सकता है। घटना के संबंध में सागर गोप ने बताया कि जब घर पर बड़ा सर नीम का पेड़ गिरा उस वक्त घर में कोई नहीं था। लगातार हो रही बारिश के वजह से वह दूसरे पड़ोसी के घर गया हुआ था। अगर घर में रहते हैं तो बहुत बड़ा हादसा घट जाती। उन्होंने क्षतिग्रस्त घर का मुआवजे की मांग वन विभाग से की है। साथ ही पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी को भी दे दी गई है
।

No comments:

Post a Comment